Sukanya Samriddhi Yojana | सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जानकारी

Spread the love

भारत सरकार द्वारा देश की बेटियों का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए कई सारी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं। ऐसी ही एक योजना सुकन्या समृद्धि योजना है।

       सुकन्या समृद्धि योजना का आरंभ 22 जनवरी 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया है। इस योजना के अंतर्गत बेटी के माता पिता द्वारा बेटी के लिए बचत खाता किसी भी राष्ट्रीय बैंक में या फिर पोस्ट ऑफिस में खोला जाएगा। वह सभी माता.पिता जो अपनी बेटी की पढ़ाई और शादी के लिए पैसे जमा करना चाहते हैं, वह इस योजना के अंतर्गत बचत खाता खोल सकते हैं। इस खाते को खोलने के लिए न्यूनतम राशि ₹1000 है तथा अधिकतम राशि 1.5 लाख रुपए है। 

मुख्य बातें

योजना का नाम:- सुकन्या समृद्धि योजना

संचालनकर्ता :- केन्द्र सरकार

लाभार्थी :- देश की बालिकाएं

उद्देश्य :- बेटियों का भविष्य उज्जवल बनाना

Official Website :-

पात्रता

  •  जन्म से लेकर 10 वर्ष की आयु तक की बालिका का इस योजना के अंतर्गत खाता खुलवाया जा सकता है|
  • एक परिवार में |
  • लड़की के लिए केवल एक ही खाता खुलवाया जा सकेगा इस योजना के अंतर्गत एक लड़की के लिए माता द्वारा अलग हुए पिता द्वारा अलग खाता नहीं खुलवाया जा सकता| 
  • एक परिवार के खाताधारकों की संख्या अधिकतम दो लड़कियां और  जुड़वा बेटियों की स्थिति में एक परिवार में खाता धारकों की संख्या दो से अधिक हो सकती है|
  • खाता शुरू होने से लेकर बंद होने तक भारतीय निवासी होना|

योजना के लाभ

 

  • इस योजना के अंतर्गत बालिकाओं के अभिभावक उनके लिए बचत खाता खोल सकते हैं| 
  • इस योजना के अंतर्गत वित्त वर्ष के दौरान अधिकतम डेढ़ लाख रुपए जमा करवाए जा सकते हैं|
  • इस योजना के अंतर्गत बच्चों का भविष्य आसानी से सुरक्षित किया जा सकता है|
  •  यह लड़की की शिक्षा और विवाह में मदद करेगा|
  • यह योजना आप किसी भी बैंक या डाकघर में आसानी से शुरू करवा सकते हैं|
  •  जमा करता लड़की की ओर से खाता खोलने से 14 वर्ष तक पैसा जमा करवा सकते हैं|

 

आवश्यक दस्तावेज

  • बालिका की आयु 10 वर्ष से कम होनी चाहिए| 
  • आधार कार्ड|
  • बालिका के माता / पिता की तस्वीर|
  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र|
  • निवास प्रमाण|
  • माता-पिता या अभिभावक का आधार कार्ड, राशन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस|

खाते का संचालन

  • खाताधारक की आयु 18 वर्ष होने तक उसके खाते का संचालन उसके माता-पिता या अभिभावक द्वारा किया जा सकता है| 

 पासबुक 

  • इस योजना में खाता खोलने पर जमा करता को जन्मतिथि वाली पासबुक की जाएगी|
  • पासबुक में बालिका की जन्म तिथि, खाता खोलने की तिथि, खाता संख्या, खाता धारक का नाम, खाता धारक का पता तथा  जमा राशि दी होगी|
  • पैसा जमा करते समय पासबुक प्रस्तुत करनी होगी|

 

निवेश राशि

  • इस योजना के अंतर्गत खाता खोलने के लिए न्यूनतम ₹1000 आवश्यक हैं| 
  • इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष  लाभार्थी को न्यूनतम ₹1000 जमा करवाने होंगे|
  • इस योजना के अंतर्गत खाता खोलने के लिए अधिकतम राशि  ₹1,50,000  हैं| 

निवेश करने की अवधि

  • योजना के अंतर्गत खाता खोलने की अवधि से 14 साल तक निवेश किया जा सकता है|

परिपक्वता अवधि

  • इस योजना के अंतर्गत खाता खोलने से 21 साल बाद खाता परिपक्व माना जाएगा|
  • जहां खाताधारक का विवाह ऐसी इक्कीस वर्ष की अवधि के पूरा होने से पहले होता हैए खाते के संचालन की अनुमति उसकी शादी की तारीख के बाद नहीं दी जाएगी| 

निकासी

  • इस योजना खाते से निकासी के लिए पिछले वित्तीय वर्ष के अंत में मौजूद राशि के अधिकतम 50% तक निकाला जा सकता है|
  • निकासी की अनुमति तभी दी जाएगी जब खाताधारक बालिका अठारह वर्ष की आयु प्राप्त कर लेगी ।
  • यह निकासी बालिका की शिक्षा या उसके विवाह के लिए की जा सकती है|

समय से पहले खाता बंद करना

  • खाता धारक की मृत्यु होने की स्थिति में भी इस खाते को बंद करवाई जा सकता है|
  • खाताधारक को जानलेवा रोग होने पर भी इस खाते को बंद करवाया जा सकता है| 

डिफाॅल्ट खाते का रिवाइज करना

  • अगर इस योजना के अंतर्गत खुलवाया वह खाते में न्यूनतम राशि ₹1000 जमा नहीं करवाई जाती है तो यह खाता डिफॉल्ट घोषित कर दिया जाता है|
  • खाता डिफाल्ट होने की स्थिति में खाता खुलवाने की तारीख से 15 वर्ष तक  इसे रिवाइज किया जा सकता है|
  • अगर आप खाता को रिवाइज करना चाहते हैं तो कितने वर्ष तक आपने न्यूनतम राशि जमा नहीं करवाई है वह राशि ₹1000 और ₹100 पेनल्टी चार्ज प्रतिवर्ष देख कर आप इसे वापस रिवाइज करवा सकते हैं

कर लाभ

  • सेक्शन 80c के अंतर्गत इस योजना पर किया गया निवेश कर मुक्त है|
  • इसके साथ ही इस योजना के परिपक्व होने पर मिला ब्याज और परिपक्वता राशि भी कर मुक्त है|

ब्याज की दर

  • सरकार द्वारा हर वर्ष की तिमाही पर इसके बारे में अधिसूचना जारी की जाएगी उसके अनुसार ब्याज दर निर्धारित होगी|

Interest Rate

Financial YearInterest  rate
From April 1, 20149.1%
From April 1, 20159.2%
From April 1, 2016 -June 30, 20168.6%
From July 1, 2016-September 30, 20168.6%
From October 1, 2016-December 31, 20168.5%
From January 1, 2018 – March 31, 20188.3%
From April 1, 2018 -June 30, 20188.1%
From July 1, 2018 -September 30, 20188.1%
From October 1, 2018 – December 31, 20188.5%
From July 1, 20168.4%

Leave a Comment

error: Content is protected !!