Ekl Dwi Putri Yogyta Puraskar Yojana | एकल दवी पुत्री योग्यता पुरस्कार योजना

Spread the love

एकल/द्वि पुत्री योग्यता पुरस्कार योजना Ekl Dwi Putri Yogyta Puraskar Yojana

  • एकल/द्वि पुत्री योग्यता पुरस्कार योजना Ekl Dwi Putri Yogyta Puraskar Yojana
  •  आवेदन की आखरी तारीख :- 14-05-2021
  • एकल/द्वि पुत्री योग्यता पुरस्कार योजना राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित की जा रही है। 
  • एकल/द्वि पुत्री योग्यता पुरस्कार योजना बेटी बचाओ अभियान मे भागीदारी करने के लिए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित की गई है। 
  • एकल/द्वि पुत्री योग्यता पुरस्कार योजना को बालिका शिक्षा को बढावा देने और महिला सशक्तिकरण के लिए प्रारम्भ किया गया है।
  • एकल/द्वि पुत्री योग्यता पुरस्कार योजना में एक या दो पुत्री वाले परिवार की प्रतिभाशाली बालिकाओं को शामिल किया जाता है। 
  • राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की माध्यमिक/प्रवेशिका/उच्च माध्यमिक/वरिष्ठ उपाध्याय/व्यावसायिक परीक्षा की राज्य स्तरीय/जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित Cut Off अथवा इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभाशाली बालिकाओं को बोर्ड द्वारा पुरस्कार दिया जाता है।  

पात्र कौन:- 

  • बार्ड परीक्षा परिणाम की राज्य/जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित Cut Off प्राप्त एकल/द्वि पुत्री परिवार की बालिका। 
  • निर्धारित मापदण्ड को पूरा करने वाली परिवार की एक मात्र संतान।

या

  • निर्धारित मापदण्ड को पूरा करने वाली परिवार में दो संतानें है और दोनो ही पुत्रियां हैं।

या 

  • निर्धारित मापदण्ड को पूरा करने वाली परिवार में तीन संताने हैं जिनमें से एक पुत्री के बाद दो जुड़वा पुत्रियां हैं। 

राज्य स्तर पर निर्धारित  Cut Off Marks

  • माध्यमिक परीक्षा :- 583
  • माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा :- 585
  • उच्च माध्यमिक परीक्षा:-   विज्ञान (489), वाणिज्य (477), कला (484)
  • उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा:- विज्ञान (कोई नहीं), वाणिज्य (455),  कला (475)
  • वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा :- 455
  • प्रवेशिका परीक्षा :- 539

जिला स्तर पर निर्धारित Cut Off Marks

(बोर्ड के वेबसाइट पर जिलेवार Cut Off Marks उपलब्ध है। उसी आधार प आवेदन करें।)

  • परीक्षा राज्य
  • माध्यमिक परीक्षा
  • माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा
  • उच्च माध्यमिक परीक्षा  विज्ञान वाणिज्य कला
  • उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा विज्ञान वाणिज्य कला
  • वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा
  • प्रवेशिका परीक्षा

    माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की विविध परीक्षाओं में राज्य स्तरीय/जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित अंक की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

पुरस्कार राशि (राज्य स्तरीय)

  • माध्यमिक/माध्यमिक (व्यावसायिक)/प्रवेशिका परीक्षा- राज्य स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित Cut off अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त बालिका (पुरस्कार राशि:- 31000 रूपये)
  • उच्च माध्यमिक/उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक)/वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा – राज्य स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित Cut off अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त बालिका (पुरस्कार राशि:- 51000 रूपये)

पुरस्कार राशि (जिला स्तरीय)

  • माध्यमिक/माध्यमिक (व्यावसायिक)/प्रवेशिका परीक्षा- जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित Cut off अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त बालिका (पुरस्कार राशि- 11000 रूपये)
  • उच्च माध्यमिक/उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक)/वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा – जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित Cut off अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त बालिका (पुरस्कार राशि- 11000 रूपये)
  • Cut off अंक बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है।  

आवेदन प्रक्रिया

  • माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा समस्त परीक्षा परिणामों की सवींक्षा के आधार पर छात्राओं को एकल/द्वि पुत्री योग्यता पुरस्कार हेतु आवेदन की सूचना समाचार पत्रा के माध्यम से दी जाएगी।
  • पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र का प्रारूप, शपथ पत्र का प्रारूप एवं निर्देश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है। 
  • भरा हुआ आवेदन दिये हुए दस्तावेजों के साथ नियत तिथि तक रजिस्टर्ड डाक से सचिव, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर में पते पर भेजना होगा। 

पुरस्कार राशि का वितरण 

  • पात्र छात्राओ को पुरस्कार राशि का वितरण छात्राओं के स्वयं के बैंक खातों में बैंकिग द्वारा किया जाएगा। 

दस्तावेजों की सूची

  • आवेदन पत्र मूल (परिशिष्ट -1)
  • 50 रूपये के नाॅनज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर पर नोटेरी से सत्यापित माता-पिता का संतान सम्बन्धी मूल शपथ पत्र (परिशिष्ट – 2)
  • संस्था प्रधान का अनुशंषा पत्र/स्वयंपाठी छात्रा हेतु जन प्रतिनिधि का अनुशंषा पत्र (परिशिष्ट-3)
  • परिवार राशन कार्ड की फोटो प्रति राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित
  • बैंक पासबुक  की फोटो प्रति अथवा खाते के निरस्त चैक की प्रति जिसमें बैंक सम्बन्धी सभी विवरण स्पष्ट पढे जा सकें यथा Account नम्बर, IFSC Code, Branch Code एवं बैंक के फोन नम्बर
  • आधार कार्ड/पहचान प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति फोटो के साथ।
  • आवेदन पत्र के साथ बोर्ड परीक्षा की अंकतालिका की सत्यापित फोटो प्रति।

आवेदन पत्र कहां से डाउनलोड करें

  • परिशिष्ट 1, 2 व 3 डाउनलोड करने के लिए Jameel Attari पर क्लिक करें। 

बोर्ड कार्यालय सम्पर्क सूत्र:- 0145-2622131 / 0145-2632854

Leave a Comment

error: Content is protected !!